हापुड़

देर रात एक घर में घुसे युवक को पब्लिक ने चोर समझ पीटा

ड्रोन से चोरी करने वाले चोरों की अफवाह पर पब्लिक दे रही थी पहरा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल 
पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में की कार्यवाही 

हापुड़ (यूपी ) : रविवार की देर रात एक घर में घुसे युवक की पब्लिक ने चोर समझकर जमकर  पिटाई कर दी। ड्रोन की अफवाह पर पहरा दे रहे लोगों ने देर रात एक घर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी । किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । जिसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक का शांति भंग की धारा में कार्यवाही की है । ड्रोन चोरों की अफवाहों के चलते लोग संदिग्ध व्यक्ति को चोर समझकर पीट रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हापुड़ के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला रविवार की देर रात  पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र का है । एक कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने चोर समझकर दबोच लिया। युवक के साथ आए उसके दो दोस्त मौके से फरार हो गए । लोगों ने युवक की जमकर धुनाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने पूरे मामले की सच्चाई बताई ।  लोगों के पूछने पर पकड़े गए युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था तो लोगों ने चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्तों के साथ किसी महिला से उसके घर में मिलने आया था। लेकिन पब्लिक ने उसे चोर समझकर पकड़कर पिटाई कर दी । मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

पिलखुवा के इंस्पेक्टर पटनीश कुमार ने बताया कि भीड़ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया था , जिसको पुलिस को सौंप दिया गया था। मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्यवाही की गई है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button