बरेली
तिरुपति स्टेट कॉलोनी में बाबा साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तिरुपति इस्टेट कॉलोनी बदायूं रोड बरेली में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वां जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम मे उपस्थित सभी महानुभावों एवम विद्वानों जिन्होंने शिरकत की और अपनी विद्वाता का परिचय दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता वी.के.सिंह ने की और शुभारम्भ वी. के. सिंह जी.अध्यक्ष के.पी. सिंह जी, दुर्वेश कुमार जी धर्मवीर सिंह जी,गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बाबा साहेब के प्रतिमा पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे लोकप्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख आलमपुर ज़ाफरबाद वेदप्रकाश यादव रहे
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जवाहर लाल प्रदेश महामंत्री अनु.जाति /जन जाति मोर्चा रहे इन्होंने बताया कि सविधान से बड़कर कुछ भी नहीं है कार्यक्रम के अतिथि डॉ.अजयपाल सिंह जी एवम डॉ.हर्षा सिंह जी अमृतधारा हॉस्पिटल के ऑनर रही डॉ साहब ने जीवन में कुछ नया करने करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि जब कुछ अपना रोजगार चुनोगे तभी आप आर्थिक रूप से सक्षम बनोगे !
कार्यक्रम मे सबने अपने -अपने विचार प्रस्तुत किये एवं बाबा साहब के संघर्षों पर विस्तार से विश्लेषण किया, समारोह में कॉलोनी के समस्त साथियों ने बड़ चड कर हिस्सा लिया और यादगार बनाया ! सभी ने बारी बारी से अपने विचार प्रस्तुत किये उपस्थित सभी सम्मानित साथियों एवं अतिथि गणों को भी बाबा साहेब का मोमेंटो देकर आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन के.पी.सिंह सिद्धार्थ के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का समापन एवं आगंतुकों का संरक्षक रामशकर द्वारा धन्यबाद प्रेषित कर कार्यक्रम का समापन किया गया !


