बाराबंकी
आकांक्षा सिंह बनी भारतीय किसान यूनियन भदौरिया की महिला जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया द्वारा आकांक्षा सिंह पत्नी भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुरजी पुरवा कर मुल्लापुर ब्लॉक जरवल जनपद बहराइच को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बहराइच पद पर मनोनीत किया गया एवं भूपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सूर्य नारायन सिंह ग्राम सुरजी पुरवा कर मुल्लापुर ब्लॉक जरवल जनपद बहराइच को मंडल अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ देवीपाटन मंडल गोंडा पद पर मनोनीत किया गया एवं अरविंद रावत पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम गणेशपुर ब्लाक रामनगर जनपद बाराबंकी को मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या पद पर मनोनीत किया गया एवं विनोद रावत पुत्र ईश्वर दीन ग्राम लोहटी ज ई ब्लाक रामनगर जनपद बाराबंकी को ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामनगर पद पर मनोनीत किया गया एवं रंजीत कुमार राजपूत को सदस्य मनोनीत किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य सचिव कृष्ण पाल शर्मा दीक्षित मौजूद रहे|



