ललितपुर

घण्टाघर पर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

ग्रामीण अंचलों में डा.भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को जमीन चिह्नित होने का दावा

दबंगों से जमीनों को कब्जा मुक्त कराये जाने के अलावा उठायी किसानों की मांगें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। जिले के कई ग्रामीण अंचलों में डा.भीमराव अम्बेड़कर पार्क के नाम पर आरक्षित जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाकर पुर्ननिर्माण एवं मूर्ति स्थापना के साथ बुल्ड़ोजर के लिए प्रभावी कार्यवाही, दलितों पर अत्याचार बढऩे का आरोप लगाते हुये ऐसे उत्पीडऩात्मक कार्यवाहियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाये जाने की मांग उठायी गयी है। इस सम्बन्ध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक रामदास गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुये कार्यकर्ताओं ने डीएम को एक ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि जिले के अनेकों गांव ऐसे हैं, जहां डा.भीमराव अम्बेड़कर के पार्कों की भूमि वर्षों से चिह्नित है, किन्तु अधिकांश स्थानों पर आज भी दबंगों द्वारा कब्जा जमा रखा है, ऐसे दबंगों को चिह्नित करते हुये जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाये। इसके अलावा उन्होंने सजातीय बंधुओं पर हो रहे अत्याचारों व उत्पीडऩ पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को खाद समय पर व निर्धारित दामों पर दिलाये जाने के अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण की भी मांग उठायी। ज्ञापन देने के पूर्व भीम आर्मी ने घण्टाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रामदास गौतम, बाबूलाल, साहब सिंह, अंशुल, दौलत, अनंतराम सूर्यवंशी, भागीरथ चौधरी, संजीव कुमार, अमित, चाली राजा, जयराम गौतम, तेज सिंह, मंगल, अभिषेक, राजेश, अरून, अमित, रामभरत, अरविन्द, मोतीलाल गौतम, लालसिंह, दीपक गौतम, शिशुपाल गौतम, तिलक राज चौधरी, अजय कुमार, अरून वंशकार, राजीव गौतम, खलक सिंह, इन्दल, आकाश अहिरवार, अवतार सिंह, सत्यभान, जयपाल गौतम, पुष्पेन्द्र चौधरी, सचिन चौधरी, विशाल गौतम, अंकित अहिरवार, हरबाल, सोहन सिंह के अलावा अनेकों महिलायें और कई गांवों से आये लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button