राजस्थान

हरलाल सिंह मुवाल बने इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

रींगस बावड़ी। राजस्थान के सीकर जिले के मेहनती और कर्मशील युवा नेता हरलाल सिंह मुवाल को इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन में उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, जमीनी जुड़ाव और युवाओं के बीच लोकप्रियता का परिणाम है। हरलाल सिंह मुवाल ने नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे युवाओं की आवाज़ को मज़बूती से आगे बढ़ाने, संगठन को मज़बूत करने और समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से प्रयासरत रहेंगे।
उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button