झुंझुनू

लालचंद पेड़ेवाला प्रोपराइटर रजनीश राव द्वारा तेजाजी मन्दिर में 1 लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। चिड़ावा शहर के विश्व प्रसिद्ध मिठाई के प्रोपराइटर तेजा भक्त रजनीश राव पुत्र लालचंद पेड़ावाला ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 1 लाख 11 हजार रुपये नगद देने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने तेजा भक्त रजनीश का स्वागत किया। क्यामसर में पांच बीघा भूमि पर निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में समाजसेवी एवं तेजा भक्त रजनीश राव द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपए नगद देने पर युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने तेजा भक्त रजनीश राव का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया  ने भी चिड़ावा के प्रसिद्ध व्यवसायी रजनीश राव के सहयोग की प्रशंसा करते हुए  बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button