गोड्डा

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

जिले में शांतिपूर्ण एवं  निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की  परीक्षा : उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट (कला/विज्ञान/वाणिज्य) परीक्षा–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त,  अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में महिला कॉलेज, गोड्डा, उत्क्रमित हाई स्कूल, गोढ़ी घाट, मिडिल स्कूल गोड्डा (बॉयज), वीर कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, गोड्डा एवं एस.आर. पब्लिक स्कूल, सरकंडा, गोड्डा स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, वीक्षकों की उपस्थिति, परीक्षार्थियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त के  द्वारा केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पवित्रता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
निरीक्षण  के क्रम में परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो। उपायुक्त द्वारा केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने समयबद्ध प्रवेश, अनुशासन, सीसीटीवी निगरानी, जैमर/मोबाइल निषेध, बैठने की व्यवस्था तथा अभिलेख संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं बाहर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए परीक्षा अवधि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों से समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दौरान अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली मुख्य रूप से मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button