बरेली
गणतंत्र दिवस पर बरेली कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ समाजसेवी पवन निहालानी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पवन निहालानी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उन्हें फूलमाला एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के प्रति उनके निरंतर सेवा कार्यों की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में ऐसे समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।



