मथुरा

वृंदावन में खुला हाईटेक पर्यटन थाना

सीएम ने किया लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन थाने और पुलिस आवास के लिए बने नवीन भवनों का लोकार्पण किया। पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित ई-बस चार्जिंग के स्टेशन के पीछे दस करोड़ 89 लाख की लागत से बने पर्यटन थाने के लोकार्पण के दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों से भी मिले और उन्हें चाकलेट दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पीछे 1.6 हेक्टेयर में बने दो मंजिला पर्यटन थाने और पुलिसकर्मियों के लिए बने आवास का लोकार्पण किया। थाने के गेट पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों ने घोष बजाकर उनका स्वागत किया। छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय लिया और चाकलेट दी। यहां एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश पांडेय और एसएसपी ने उन्हें लड्डूगोपाल जी भेंट किए। जलनिगम की सीएनडीएस शाखा के जेई रवि कुमार ने बताया कि 1.6 हेक्टेयर में 10 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला पर्यटन थाना और आवासीय भवन का निर्माण किया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन थाने के भूतल पर थाना कार्यालय, पुरुष हवालात, महिला हवालात, स्टाफ रूम, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, पूछताछ केंद्र, पहली मंजिल पर कंट्रोल रूम, साइबर कक्ष, मालखाना, सर्विलांस रूम, यातायात क्षेत्राधिकारी का कार्यालय और सभागार बना है। दूसरी मंजिल पर तीन बैरक एवं उपनिरीक्षकों के लिए कक्ष बना है। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए आवासीय भवन में 26 ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट हैं। इनका निर्माण कार्य फरवरी 2024 में शुरू हुआ था। 18 माह में यह कार्य पूरा कर लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button