आभावास की अंकित गोयल ने किया गांव का नाम रोशन
ऑल राजस्थान में दसवीं रैंक के साथ बनी असिस्टेंट प्रोफेसर सबसे पहले बाबा श्याम के दरबार में लगाई हाजिरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर ,आभावास। ग्राम पंचायत आभावास निवासी अंकित गोयल ने सीकर जिले का नाम रोशन करते हुए ऑल राजस्थान में दसवीं रैंक के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर(फिजिक्स) में अंतिम रूप से चयन हुआ है। अंकित गोयल ने ऑल राजस्थान में दसवीं रैंक हासिल की है जो गांव के लिए गौरव की बात है। अंकित ने इसका श्रेय अपनी गुरुजनों,स्व विनोद कुमार गोयल, माता विजय लक्ष्मी, भाई राहुल गोयल, व डॉक्टर शुभम गोयल व परिवारजनो को दिया है जिनके मार्गदर्शन से ही वो यह मुकाम हासिल कर पाई है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चेंज होने पर खंडेला विधायक सुभाष मील ने भी व्यक्तिगत व सोशलमीडिया के माध्यम से अंकित व उनके परिजनों को बधाई दी खंडेलाविधायक सुभाष मील कहां की आज की युवा पीढ़ी के लिए अंकित की सफलता एक अच्छी प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान अंकिता को उनके परिवारजनों रिश्तेदारों एवं जनप्रतिनिधियों सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
बाबा श्याम के मंदिर में लगाई हाजिरी। अंकित गोयल मंगलवार को अपने परिवार के साथ खाटू श्याम जी बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाने पहुंचे। इस दौरान इन्होंने विशेष पूजा अर्चना करते हुए बाबा के दरबार शीश नवाकर हाजिरी लगाई । मंदिर में रघुवीर सिंह ने सभी परिवारजनों को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मनीष महर्षि, विकास गर्ग, मंगल यादव रामनिवास यादव सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे



