बिजनौर

नदियों में आए उफान से कई गांवो में भरा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों और बिजनौर जिले में हो रही तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बुधवार सुबह ग्राम यूसुफपुर हमीद के पास मालन नदी का बांध टूट गया। इससे खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में कई फीट पानी भर गया है।बांध टूटने से यूसुफ पुर हामिद, नरूला पुर बाखर पुर, गढ़ी, बहादरपुर खान, जानपुर, धारूवाला, मंडावली, मुजफ्फरपुर, रावली, ब्रह्मपुरी और बादशाहपुर सहित कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हजारों बीघा जमीन में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। बिजनौर से रावली को जोड़ने वाले मार्ग पर भी कई जगह एक से ढाई फीट तक पानी भर गया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से बिजनौर और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जिले से गुजरने वाली गंगा, मालन, सोनाली और खो नदी सहित आधा दर्जन से अधिक नदियां उफान पर हैं। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है। दुकानों, मकानों और घरों में भी पानी घुस गया है। घरों में रखा सामान भी खराब हो गया है। ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया है। उन्होंने बांध को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button