गोड्डा

वर्षो से अधूरा पड़ा मेदनीचक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय‌।  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत कदमा के मेदनीचक गांव में बीते सात साल से अधूरा पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से की है। जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृति हुई थी। राशि स्वीकृत होते ही विभाग के ठेकेदार ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन पिछले सात साल से विभाग के ठेकेदार ने निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ रखा है। ग्रामीणों ने कार्य को पूरा करवाने के लिए कई बार ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया। उसके बावजूद भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे पड़े उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जब भी अधिकारियों से बात की जाती है सिर्फ टाल मटोल करते है। साथ ही काम बंद होने का ठोस कारण भी नहीं बताते है। ऐसे में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है।आज भी पंचायत की अधिकांस आबादी झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button