बोकारो

शहीद पप्पू प्रसाद का 22 वां शहादत दिवस समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : पप्पू प्रसाद ने देश की सीमा पर अपना शहादत देकर साथी जवानों की जान बचाई थी। ऐसे वीर भारत मां के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं उपरोक्त पंक्तियां डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में शामिल युवाओं छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि आप भी पढ़कर उच्चे -उंचे पदों पर पहुंचे। बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गुंजरडीह पंचायत के मुखिया जयलाल महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि पप्पू प्रसाद की शहादत की प्रेरणा लेकर आज इस गांव के दर्जनों युवा पुलिस के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि टिंकू शर्मा समाजसेवी दुर्गा प्रसाद महतो जेएलकेएम के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो कोषाध्यक्ष सुंदर महतो गुंजरडीह पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो वार्ड सदस्य गोबिंद कोडा दिलीप साव सुन्दर लाल साव जागेश्वर साव शहीद पप्पू के परिवार के दर्जनों परिजन के गुंजरडीह मुगो के सैकड़ों महिला पुरुष छात्र छात्राएं ग्रामीण उपस्थित थे।गुंजरडीह उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लखेन्द्र सिन्हा शिक्षक भूनेंश्वर महतो मिथलेश महतो राजेन्द्र प्रसाद रामेश्वर रजक ने भी विद्यालय की ओरसे शहीद पप्पू प्रसाद को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अन्तर्गत गुंजरडीह के निवासी भूनेंश्वर प्रसाद व माता गीता देवी के द्वितीय पुत्र पप्पू प्रसाद ने आतंकवादी हमले में साथीयों को बचाने में 17 नवंबर 2003 में जम्मू-कश्मीर के अनन्त नाग में शहादत दे दी थी। वह बतौर आई टी बी पी जवान सीमा पर तैनात था। रांची स्थित आई टी बी पी 40 बटालियन के कमांडेंट आर के यादव व उनके सहयोगी अमित कुमार उरांव ने शहीद पप्पू प्रसाद की माता को शाल ओढ़ाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा की संचालन मंटू नायक ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button