अमरोहा
अमरोहा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
रात 2 बजे रेलवे फाटक के पास हुई मौत, बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के चुचैला कलां कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे फाटक के पास एक 23 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।मृतक की पहचान मोहल्ला मछली बाजार निवासी स्वर्गीय जाकिर अली के बेटे फईम के रूप में हुई है। फईम ट्यूब के नशे का आदी था। सोमवार-मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे वह रेलवे फाटक के पास दिल्ली से मसूरी जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के चालक ने हादसे की सूचना चांदपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया।



