80 सोलर हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ, चौक-चौराहों में बढ़ी रौनक, जनता ने विधायक को दिया धन्यवाद
80 solar high mast lights inaugurated, adding to the brilliance of the squares and intersections, and the public thanked the MLA.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधानसभा क्षेत्र में रोशनी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कुल 80 सोलर हाईमास्ट लाइटों का विधिवत शुभारंभ किया। ये लाइटें विधायक की अनुशंसा पर राजमहल, उधवा एवं साहिबगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं। विधायक ने राजमहल प्रखंड के फुलवरिया ईदगाह चौक में फीता काटकर तथा सोलर सिस्टम ऑन कर इस योजना का शुभारंभ किया। नए हाईमास्ट लाइट जलते ही चौक-चौराहों की रौनक बढ़ गई और स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया इस अवसर पर विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में और भी सोलर लाइटें लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है,ताकि प्रत्येक गांव-चौक में समुचित रोशनी उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन एवं सरकार के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार और तेज दिखाई देगी।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मुखिया प्रतिनिधि अफजल शेख, रमजान शेख, इब्राहिम शेख,मेसर अली, मुर्शीद राजा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



