बोकारो

ठंड की ठिठुरन बढ़ी अलाव की व्यवस्था की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार-ठंड की ठिठुरन काफी बढ़ गई है इस हालत में चौक चौराहा पर गरीब और असहाय लोगों को राहत के लिए अलाव जलाए जाने की मांग उठने लगी है। कसमार जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र जहां के ग्रामीण जनता पूरी तरह कृषि पर आश्रित है गरीबी लाचारी के बीच किसी तरह जीवन यापन करते हैं। विगत वर्ष की भांति चौक चौराहा पर प्रशासन की ओर से गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती रही है। सरकार की ओर से तथा विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं को समाजसेवियो व समाज के प्रबुद्ध गणमान्य लोगों की ओर से विगत कई वर्षों पूर्व से गरीब असहाय के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का भी वितरण किया जाता रहा है जो इस वर्ष अब तक शुरू नहीं हो पाया है। गरीब असहाय लोग इस जाड़े की ठिठुरन से लाचार नजर आते हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे बच्चियों के बीच प्रतिवर्ष स्वेटर टोपी जूता मौजा का वितरण होता था जो अब तक शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं के बीच अविलंब स्वेटर गर्म कपड़े जूता मौज आदि के वितरण की मांग स्थानीय ग्रामीण जनता की ओर से उठने लगी है। कसमार एक कृषि प्रधान क्षेत्र है यहां के ग्रामीणों के जीविका का एकमात्र साधन कृषि व मजदूरी है जिससे जीवन यापन बड़ी मुश्किलों के साथ हो पता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button