जालौन
खेत पर जा रही महिला से बदमाश जेवरात लेकर हुए रफूचक्कर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगरीय क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी टप्पेबाजी की घटनाएं होने लगी है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीखेरा में अज्ञात लोगों ने खेत की रास्ता में महिला को निशाना बनाकर जेवरात उतार कर रफूचक्कर हो गये। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके उपनिरीक्षक बिपिन कुमार के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है।
उक्त मामले को लेकर पीड़ित महिला सरोज पत्नी स्वर्गीय बाबू ने कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 15 फरवरी 2026 को शाम लगभग 3 से अपने घर से खेत पर जा रही थी तभी रास्ते में दो व्यक्ति आकर मोटरसाइकिल पर मेरे पास आकर रुके और उन दोनों ने मुझे बातों में उलझा कर मेरे कान के बाले गले में पहना ओंम व पैरों की दोनों पायल चोरी से लेकर भाग गए। उनकी बाइक लाल काली रंग की थी उन दोनों लड़कों में एक लगभग 20 साल का था तथा दूसरा लगभग 40 साल का था।



