बरेली
होली त्यौहार के मौके पर आज जीआईसी ऑडिटोरियम में उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री ,उत्तर प्रदेश की द्वारा होली त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रदेश के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण 28 फ़रवरी को लखनऊ के लोकभवन सभागार में कार्यकम आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बरेली में जी आई सी ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बरेली जनपद के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यकम का आयोजन किया जाना है । जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बरेली में कुल 4,16,736 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कुल मिलाकर 894.48 रुपए प्रति कनेक्शन सब्सिडी दी जाती है।होली त्यौहार के अवसर पर कुल 02 निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से जीआईसी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।




