कोणार्क विद्यापीठ में टॉपर्स विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बागपत। कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें कक्षा 10 व 12 के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेकड़ा में कक्षा 12 एवं कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। कक्षा 12 के अभिषेक गौर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया l कक्षा 12 के सत्यम पाराशर ने 86 प्वाइंट 6 प्रतिशत, अक्षिका ने 85 प्वाइंट 4 प्रतिशत, तनु ने 84 प्वाइंट 8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 के पुलकित शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, खुशी ने 93 प्वाइंट 8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय , अंशिका कौशिक ने 91 प्वाइंट 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र धामा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने सम्मान समारोह में टॉपर्स विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रबंधक अंकित धामा, रामचंद्र शर्मा, शक्ति राजदान, सविता शर्मा , गुलशन चौहान, अजीत सिंह, नीतीश पाराशर, प्रदीप कुमार, दुष्यंत त्यागी, रमा तेवतिया, नलिनी शर्मा, शालु जैन, मेघा धामा, सुमन चौहान, नरेश कुमार, मोनिका शर्मा, शशि त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, विनी शर्मा, मोनिका पाल, रीना शर्मा, शिवानी धामा, मोनिका कौशिक, विचित्र मनी, शालिनी शर्मा, अंशु तोमर, शिवानी शर्मा आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



