सिंगरौली

एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा 01 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई गरिमामयी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिंगरौली। एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे दिनांक 28.02.2026 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात 01 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार से हैं:  राजकुमार गोड़, अभियंता एसएलपीएस (प्रचालन)।
सर्वप्रथम सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी द्वारा परियोजना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात एनटीपीसी-विंध्याचल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी का सम्मान परियोजना के प्रशासनिक भवन के भू-तल सभागार में किया गया। स्वागत की कड़ी में परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीव कुमार साहा एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  ए जे राजकुमार नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीव कुमार साहा ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  ए जे राजकुमार नें भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी का परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्रीफल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया।
तत्पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारी  राजकुमार गोड़ ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और एनटीपीसी के साथ बिताए गए समय को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे सदैव इसके आभारी रहेंगे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन)  पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button