अमेठी

महिला खेल प्रतिभाओं और प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान के साथ आज धूमधाम से मनाई जाएगी वीरांगना झलकारी बाई की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई कोरी की 195वीं‌ जयंती आज मनाई जाएगी। वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति की बैठक में आयोजन समिति की बैठक देर शाम बाबा साहब डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के पास सम्पन्न हुई। बैठक में समारोह की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।
वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के अध्यक्ष संजय कुमार बौद्ध और आयोजन समिति के संयोजक एडवोकेट कुल रोशन ने बताया कि सुबह 11बजे अम्बेडकर मार्केट मुंशीगंज में स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण और विचार गोष्ठी के बाद दोपहर 12बजे से नगर अमेठी में कार्यक्रम होगा।12.30बजे जुलूस निकलेगा। जुलूस के नगर भ्रमण के बाद सभा का आयोजन बाबा साहब डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष होगा। समारोह का समापन शाम पांच बजे होगा।
समिति के संरक्षक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव भारती ने बताया कि समारोह में खेल प्रतिभाओं और प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जियालाल त्यागी पूर्व उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उ0प्र0 विशिष्ट अतिथि ओंकार नाथ शुक्ल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अनुपमा रानी जिला सेवा योजन अधिकारी जनपद अमेठी सुरेश कमल जिलाध्यक्ष ब.स.पा. अमेठी, शकुन्तला भारती पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उ०प्र०,किसमता भारती जिला संयोजक बामसेफ अमेठी, डॉ० पूवीण आर्य डेण्टल सर्जन सुलतानपुर, डॉ. नीरज वर्मा वरिष्ठ चिकित्सक संजय गाँधी अस्पताल मुंशीगंज-अमेठी, डॉ. अमरनाथ वरिष्ठ चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ० उदय राज अध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति-अमेठी राज एक्सरे अमेठी, गुड्‌डा देवी समाज सेवी- अमेठी, पवन कुमार अध्यक्ष एस.सी व एसटी टीचर्स बेलफेयर एसोशिएशन जन०- अमेठी, काशी प्रसाद सहा० क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम अमेठी बनाया गया है।
इस अवसर पर रामचंद्र सरस, सुनील कुमार, संजय कुमार बौद्ध, रामचंद्र बौद्ध, श्याम लाल , श्याम कुमार, इंद्रजीत कोरी,तुलसीराम शास्त्री, सुनील कुमार, फूलचंद्र बौद्ध, बृजेश कुमार ,सचेन्द्र कुमार एडवोकेट प्रमोद कुमार एडवोकेट,आशीष कुमार, कुलदीप,इश्तियाक आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button