कानपुर

कानपुर के गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल में लिवर से जुड़ी बीमारियों एवं लिवर ट्रांसप्लांट हेतु विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रखते हुए अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल,लखनऊ द्वारा कानपुर के गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल में लिवर से जुड़ी बीमारियों एवं लिवर ट्रांसप्लांट हेतु विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इस विशेष ओपीडी का नेतृत्व डॉ. अभिषेक यादव,सीनियर डायरेक्टर एवं एचओडी,लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्जरी,अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ करेगे। डॉ. यादव हर महीने के तीसरे बुधवार को द गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस ओ पी डी को लॉन्च करते हुए डॉ अभिषेक यादव ने मीडिया को बताया “भारत में हर साल 2.5 से 3 लाख लोग लीवर रोग और लीवर सिरोसिस के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। लीवर रोग अब भारत में मृत्यु का 8वां सबसे आम कारण बन चुका है,जबकि 10 साल पहले यह 10वें स्थान पर था। भारत में सालाना केवल 2500–3000 लीवर ट्रांसप्लांट ही होते हैं,जो कि वास्तविक ज़रूरत का केवल 1–2 फीसदी ही है। फैटी लीवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है और भारत की 30-35 फीसदी आबादी इससे प्रभावित है, कुछ क्षेत्रों में यह संख्या 50 फीसदी तक पहुँच चुकी है। उत्तर प्रदेश की आबादी जो कि भारत की लगभग 17 फीसदी आबादी का हिस्सा है,में करीब 50,000-60,000 लोग हर साल लीवर रोगों के कारण मौत के मुंह में चले जाते हैं,लेकिन केवल 200-250 लीवर ट्रांसप्लांट ही सालाना हो पाते हैं और ये ज्यादातर एनसीआर क्षेत्र में होते हैं। पूरे राज्य में केवल चार लीवर ट्रांसप्लांट सेंटर हैं,जबकि तमिलनाडु में 42, महाराष्ट्र में 36,दिल्ली एनसीआर में 35, कर्नाटक में 25 और केरल में 19 सेंटर हैं। लखनऊ अब यूपी और आसपास के राज्यों के लिए तेजी से उभरता हुआ मेडिकल हब बन रहा है। अपोलो हॉस्पिटल का यह प्रयास मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। कानपुर में हमारे विशेषज्ञों की उपस्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत और सुविधा साबित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button