ललितपुर

तेंदुए के खुलेआम विचरण से लोगों में दहशत

कोटेदार को मुंह पर मारा पंजा, हुआ घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम चीराकोडऱ में गुरुवार सुबह एक तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। यह घटना प्राथमिक विद्यालय के पास हुई, जिसमें 47 वर्षीय कोटेदार कमलेश यादव घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जाखलौन थाना क्षेत्र के चीरा कोडऱ गांव में सुबह करीब 7 बजे प्राथमिक विद्यालय के पास तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के दौरान, गांव के कोटेदार कमलेश यादव (पुत्र वीर सिंह यादव) स्कूल के अंदर गए। वहां एक गड्ढे में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से कमलेश यादव के मुंह पर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गए। हमले के बाद, तेंदुए के डर से ग्रामीण छतों पर चढ़ गए। तेंदुआ बाद में स्कूल परिसर से निकलकर गांव के खेतों की ओर भाग गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button