पाकुड़
हिरणपुर में अवैध कोयला परिवहन के मामले में दो मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी फरार
Two motorcycles seized in connection with illegal coal transportation in Hiranpur, accused absconding

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर, पाकुड़ । गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर थाना पुलिस द्वारा छापामारी की गई, जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस को देख मोटरसाइकिल चालक अपने वाहन छोड़कर भागने में सफल हो गए, लेकिन जांच में प्रत्येक मोटरसाइकिल पर लगभग दो-दो क्विंटल कोयला बरामद किया गया और जप्त कर लिया गया। इस संबंध में हिरणपुर थाना में कांड संख्या 10/26 के तहत धारा 317(2) Bns एवं 3(ii) कोयला खनन अधिनियम (Coal Mines Act) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ए.एस.आई. सूरजमल पासवान को प्रभार सौंपा है।



