
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा थाना सैद नगली क्षेत्र स्थित ढक्का मोड़ के निकट एक गैस एजेंसी के पीछे के बाग में बीती रात लकड़ी माफियाओं ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध कटान किया है। माफियाओं ने बाग से दो दर्जन के करीब पेड़ काट डाले, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लकड़ी मैप जो द्वारा खैर, नीम ,पापड़ी, बेरी और शीशम, बताई गई है, लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति में बदलाव आया। वन दरोगा अमित कुमार ने बताया कि माफिया रात के अंधेरे में कटान करके फरार हो गए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काटे गए पेड़ों में खैर के पेड़ शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और गहन जांच की जा रही है।वन दरोगा ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने अवैध कटान पर रोष व्यक्त करते हुए वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।



