खैरथल

समावेशी विशेष शिक्षा में राजस्थान ने रचा कीर्तिमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : दक्षिण एशिया के विशालतम विशेष विद्यालयों में शुमार जयपुर के राजकीयपोद्दार बधिर  विद्यालय के साथ प्रदेश के शिक्षा विभाग ने संपूर्ण उत्तर भारत में समावेशी विशेष शिक्षा के मामले में नया कीर्तिमान रचा है हाल ही में सरकार ने व्याख्याता विशेष शिक्षा का पद सृजन कर समावेशी विशेष शिक्षा में एक सुनहरा कीर्तिमान स्थापित किया है राजस्थान  एक मात्र ऐसा प्रदेश है जिसमें विशेष शिक्षा में शिक्षकों के सभी कैडर(L-1,L-2, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता विशेष शिक्षा) में पद स्वीकृत सृजित है विदित है कि अभी हाल में सरकार ने 242 व्याख्याता विशेष शिक्षा के पदों का सृजन किया है जिसमें आधे पद सीधी भर्ती से और आधे पद पदोन्नति से भरे जाने हैं सभी कैडरों के पूर्ण होने से दिव्यांगों की शिक्षा सुलभ हो सकेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और इनका संपूर्ण सामाजिक समावेशन हो सकेगा राजस्थान विशेष शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया प्रदेश में दिव्यांगों के लिए सात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं यह विद्यालय जयपुर जोधपुर बांसवाड़ा बीकानेर उदयपुर और अजमेर में स्थित है
जयपुर में बधिर दिव्यांगों के लिए राजकीय कॉलेज भी संचालित है इसके साथ ही जयपुर और जोधपुर में दिव्यांग विश्वविद्यालय संचालित हैं
“प्रदेश में व्याख्याता विशेष शिक्षा के पदों का सृजन और भर्ती देश में अपने आप में समावेशी विशेष शिक्षा में एक अनोखा कीर्तिमान है इससे समावेशी विशेष शिक्षा की गुणवत्ता में चार चांद लगेंगे”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button