गोड्डा

नवविवाहिता की हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास, दो गिरफ्तार

- दहेज में गाड़ी और सोने की अंगूठी नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष द्वारा घटना को दिया गया अंजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
  गोड्डा : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मामला महागामा थाना क्षेत्र के कुसमी गांव का है जहां बताया गया कि कुसुमी निवासी अनिशा कुमारी की शादी 24 मई 2025 को ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी मनीष मंडल से हुई थी। शादी के 10-15 दिन बाद ही मृतका के पति मनीष ने दहेज में सोने की अंगूठी और गाड़ी की मांग शुरू कर दी। वहीं मृतका के भाई संतोष कुमार मंडल के अनुसार, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मनीष ने अनिशा से फोन पर बात कराना बंद कर दिया। पिछले तीन दिनों से अनिशा से कोई संपर्क नहीं हो पा रही थी।
बीती रात गांव के एक ग्रामीण से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे। वहां पता चला कि अनिशा का गला दबाकर उसे कमरे में जलाने की कोशिश की गई। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल सका और कपड़े व चमड़े को मामूली नुकसान हुआ। वहीं ठाकुर गंगटी थाना को मामले की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति मनीष मंडल और उसके पिता जुगल मंडल के खिलाफ दहेज एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button