गाजियाबाद

एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय बैठक में सामाजिक चुनौतियों पर मंथन

भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद ; गिरि मार्केट, लोनी में आज एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोदान सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अनुशासन और एकता के साथ आगे बढ़ेंगे तथा संस्था के नियमों और कानूनों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।
डॉ. सोदान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को अपने मूल उद्देश्यों से कभी भटकना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद आज समाज के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं, जिनके खिलाफ संगठित और निर्णायक संघर्ष की आवश्यकता है। संस्था का मुख्य लक्ष्य जनहित और समाजहित में कार्य करते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना है।
उन्होंने देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट रही है, वहीं बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग निराशा की ओर बढ़ रहा है। संस्था इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाएगी और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक और संगठित नहीं होंगी, तब तक समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर विजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और आपसी सहयोग ही संगठन की असली ताकत है। बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ललित कुमार, प्यारे खान, संजीव कुमार औरैया, शिवदत्त राजपूत, नरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, संतोष ठाकुर, तेजपाल सिंह एवं मोहम्मद रियाज ने भी अपने विचार व्यक्त किए और भ्रष्टाचार, आतंकवाद, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मिलकर संघर्ष करने की जरूरत बताई।
बैठक के अंत में सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा कि एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button