बोकारो

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिले के नावाडीह प्रखंड के कृषक पाठशाला सभागार में सोमवार को नाबार्ड बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी, नाबार्ड बोकारो के डीडीएम फिल्मोन बिलुंग, मुखिया किरण देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, एवं सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । सभी अतिथियों को पौधा देकर आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली दर्जनो महिलाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
■ नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र मे अपना कदम बढ़ाकर अपनी पहचान बना रही है गांव पंचायत के विकास से लेकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनकर घर की गरीबी मिटाने मे महिलाएं अहम भूमिका अदा कर रही है राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार भी महिलाओ को आगे बढाने के लिए विभिन्न माध्यमों से मजबुत करने का काम कर रही है वही महिलाओ के उत्थान मे कई कल्याण कारी योजना का संचालन किया जा रहा है साथ ही राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजना देकर महिलाओ को सम्मानित करने का काम किया है। महिलाएं अपने बच्चो को संस्कार युक्त अच्छी शिक्षा देकर घर समाज को सुंदर बनाने का काम करें। उन्होने महिलाओ से अपील करते हुए कहा कि महिला दिवस पर सभी महिलाएं संकल्प ले कि समाज मे फैली दहेज प्रथा को मिटाने के लिए जो भी दहेज की मांग करेगा उसके घर बेटी का विवाह नही करेगे।
■ जिला परिषद सदस्या फूलमती देवी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक बड़ा हिस्सा है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को सशक्त करने के उद्देश्य से समय समय पर संस्था के द्वारा स्वरोजगार करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
■ नाबार्ड बोकारो के डीडीएम फिल्मोन बिलुंग ने कहा कि नाबार्ड के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर उन्हें स्वरोजगार, कृषि आधारित गतिविधियों तथा लघु उद्योगों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से ही समाज और गांव का समग्र विकास संभव है। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
■ आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि संस्था वर्ष 2009 से नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड में महिलाओं के उत्थान की दिशा मे कार्य कर रही है तथा महिलाओ को समूह मे जोडकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है प्रखंड की दर्जनो महिला समूह स्वारोजगार कर गांव का नाम रौशन कर रही है। संस्था के द्वारा कई महिला स्वयं सहायता समूहों को जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस भी दिलाने का काम किया है साथ ही समय समय पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु महिलाओं को सरकार के विभिन्न कल्यणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण भी देने का काम कर रही है ताकि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
समारोह में समाज के लिए बेहतर कार्य कर रही पिंकी देवी, पुष्पा देवी, नितु देवी, तुलसी देवी, हेमन्ती देवी, रेणुका देवी, सुनीता देवी, ललिता कुमारी, तारा देवी, मीना देवी, सुशीला हेम्ब्रम, किरण देवी, सहित तीस महिलाओं को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके मनमोहक नृत्य एवं प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
मौके पर , मो. मुस्तकीम, पुर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, अनवर अंसारी, भुनेश्वर महतो, बाबुलाल नायक, चंदन कुमार, आशीष मिश्रा, अरुण कुमार, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, सरिता मिश्रा, सुहागीनी, कुमारी प्रिती, मनीषा कुमारी, मीना देवी, रीता देवी, आरती देवी, सीता देवी, सुमन देवी, सहित कई महिला उपस्थित थे।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button