बरेली

श्री हरि मंदिर बरेली में तुलसी विवाह बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। देवउठनी एकादशी पर श्री हरि मंदिर बरेली में महिला मंडल की अगुवाई में तुलसी विवाह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व उपाध्यक्ष कंचन अरोरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्तिक माह के आखिरी 5 दिनों में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है, इसमें तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाकर शुभ मुहूर्त में भगवान शालिग्राम के साथ विवाह संपन्न कराया जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और कन्यादान का पुण्य फल प्राप्त होता है।
महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल गीत गाकर माता तुलसी व भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से युगल जोड़ी सरकार के श्रीचरणों में हाजरी दी। महिला मंडल व भक्तजनों ने घर से पकवान बनाकर लाए, वहीं मंदिर समिति ने सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था की। पूज्य पंडित जी ने शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, प्रवेश कोचर, सीमा तनेजा, अनीता बजाज, रजनी लूथरा, संगीता लूथरा, चांद खुराना, बाला साहनी आदि उपस्थित थीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button