बाराबंकी

श्री राम कथा का आयोजन: शनिवार को कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद में श्री राम कथा की अमृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन से पूर्व शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सुबह 10 बजे नागेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा घंटाघर, धनोखर चौराहा और नाका सतरिख होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। कलश यात्रा का समापन जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा, जहां कथा का मुख्य आयोजन होना है। कार्यक्रम की तैयारियों में बाला जी सेवा समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। समिति के सदस्य चरणजीत गाबा और सरदार चरणजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button