भरत पुर
सहायक प्रशासनिक पद पर हुई पदोन्नति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर – कस्बा भुसावर निवासी नितिन पाण्डेय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति हुई है। जिस पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान अधीनस्थ लिपिक वर्गीय सेवा नियम 1999 के अनुसार पदोन्नति पदान की गई है। जिसके तहत कस्बा भुसावर निवासी एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय भुसावर पर कार्यरत नितिन पाण्डेय की पदोन्नति सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है। जिसकी खबर के बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें माला साफा पहनाते हुए बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।


