बेतुल

बैतूल प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जयवंती भास्कर शासकीय महाविद्यालय बैतूल में हुई एनसीसी भर्ती की प्रक्रिया संपन्न                              

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : अग्रणीय महाविद्यालय बैतूल मैं दिनांक 1 अगस्त 2025 को महाविद्यालय में प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का सत्र 2025 -26 के लिए एनसीसी बालक की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 36 एनसीसी कैडेट का चयन किया गया है इसमें विद्यार्थी को शारीरिक और मानसिक  परीक्षण के पश्चात उनका चयन किया गया नायक सूबेदार राम अवतार के द्वारा विद्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण  के अंतर्गत शारीरिक मापदंड में 1600 मीटर की दोड, डिप्स -50 एवं बीम- 15, तथा विद्यार्थियों  की ऊंचाई 172 सेंटीमीटर नाप कर चरण बंध तरीके से शारीरिक प्रशिक्षण किया गया । शारीरिक परीक्षण में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मानसिक परीक्षण लिखित परीक्षा के माध्यम से जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान के 50 अंकों के प्रश्नों को विद्यार्थी द्वारा हल कराए गए उनके मानसिक परीक्षण एवं शारीरिक परीक्षण में सफल होने वाले विद्यार्थियों का सत्र 2025- 26 एनसीसी भर्ती में चयन किया गया । एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर खुशहाल देवघरे ,सीनियर अंडर ऑफिसर अल्केश यादव, अंडर ऑफिसर मनीष देशमुख, अंडर ऑफिस लक्ष्मण उईके  ने विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्या दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया और ऑफलाइन भर्ती प्रक्रिया के पश्चात विद्यार्थियों की ,ऑनलाइन एनसीसी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर एनआइसी –के माध्यम से की जाएगी । संस्था प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे ने बताया कि प्रति वर्ष महाविद्यालय में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया शारीरिक और मानसिक परीक्षण के  द्वारा की जाती है ताकि विद्यार्थी भारतीय सेना , पुलिस विभाग एवं अन्य सुरक्षा विभागों में अपना  प्रतिनिधित्व कर सके । एनसीसी  भर्ती प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थी द्वारा वालंटियर के रूप में 13 एमपी बटालियन के आदेशानुसार होने वाले विभिन्न अवेयरनेस प्रोग्राम  मैं हिस्सा लेकर  सामाजिक कुरीतियों जैसे नशा मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा, पॉलिथीन मुक्त भारत, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली , यातायात जागरूकता अभियान एवं  शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार में अपना प्रतिनिधित्व करेंगे । इस अवसर पर एनसीसी के समस्त एनसीसी कैडेट्स एवं संपूर्ण महाविद्यालय स्टाफ  उपस्थित रहा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button