बरेली

रणधीर गौड़ को राष्ट्रीय चेतना जागरण सम्मान से किया गया विभूषित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान  में “एक शाम राष्ट्र के नाम” काव्य संध्या का आयोजन किया गया वरिष्ठ कवयित्री शिवरक्षा पांडेय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में कवियों ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से देश भक्ति से ओत-प्रोत रचनाऍं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि राम कुमार कोली रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’  को अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में योगदान  के लिए उनके जन्म दिवस पर राष्ट्रीय चेतना जागरण सम्मान से विभूषित किया गया यह सम्मान संस्था के सचिव गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं शारदे एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। माॅं शारदे की वंदना शिवरक्षा पांडेय ने प्रस्तुत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button