शामली

350 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाओं की भी दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग की ओर से बुधवार को मेसर्स मारूति पेपर मिल्स प्रा.लि., सिक्का में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 श्रमिकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में सीएचसी कुड़ाना, ईएसआई सहारनपुर और ईएसआई पैनल हॉस्पिटल गंगा अमृत शामली की चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों के खून, फेफड़े, शुगर, आंखों समेत अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए।

इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमिकों को श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं, फैमिली आईडी, सृजन, डिजिटल लेबर चौक ऐप, बीओसीडब्ल्यू में पंजीकरण व नवीनीकरण तथा ई-श्रम पोर्टल की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में पंजीकरण के लिए भी श्रमिकों को जागरूक किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button