बरेली
सीएम ग्रिड फेज-थ्री में श्यामगंज पुल से संजयनगर तिराहे तक होगा काम
चौड़ी की जाएगी सड़क... मिली मंजूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। सीएम ग्रिड फेज-3 के लिए नगर निगम की ओर से बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी लखनऊ में हुई मुख्य सचिव के सामने दिए गए प्रजेंटेशन के बाद मिल गई है। इसमें 36 करोड़ का टेंडर होगा। इसके तहत श्यामगंज पुल से ईंट पजाया चौराहा होते हुए संजयनगर शमशान भूमि तिराहे तक कार्य किया जाएगा।
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण होगा। वहीं दोनों ओर फुटपाथ तैयार होंगे। यूटिलिटी डक्ट, साइकिल ट्रैक और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। लखनऊ में आयोजित इस प्रजेंटेशन में स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे और विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। परियोजना पूरी होने के बाद इस पूरे मार्ग पर आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ सीधे तौर पर शहरवासियों को मिलेगा।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पहले और दूसरे फेज का काम किया जा रहा है। तीसरे फेज के लिए रिपोर्ट को लखनऊ में पेश किया गया था, जिसको पास कर दिया गया है।



