साहेबगंज
IYC के तीन दिवसीय युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का समापन
राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने दिया जीत का मंत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड युवा कांग्रेस द्वारा रांची में आयोजित तीन दिवसीय युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ।समापन समारोह में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।वही इस शिविर में साहिबगंज सदर प्रखंड से पहुंचे राजमहल विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद कौसर अलम को युवा कांग्रेस राष्टीय प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने इसे गर्व का क्षण बताया।शिविर में संगठन,विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर गहन संवाद हुआ,जो आगामी राजनीतिक और सामाजिक संघर्षों में युवाओं की भूमिका को प्रभावी बनाएगा।आगे अंतिम दिन राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया और जमीनी स्तर पर कार्य करने का मंत्र दिया,संगठन की बुनियाद मजबूत करना,पंजा विजन-पढ़ाई,अवसर,न्याय, जवाबदेही और आज़ादी को जन-जन तक पहुंचाना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को तैयार करना।वही प्रमाण पत्र का महत्व केवल दस्तावेज नहीं,बल्कि जनता की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को धरातल पर उतारने के संकल्प का प्रतीक है।



