पाकुड़

अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति, समेत धान अधिप्राप्ति हेतु लैम्प्स व विद्यालय में तिथि भोजन का लिया जायजा

The officer took stock of the progress of various schemes, including lamps for paddy procurement and date meal in the school.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धान अधिप्राप्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दमदमा पंचायत अन्तर्गत लैम्प्स (LAMPs) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित पदाधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति से जुड़ी तैयारियों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इसी क्रम में प्रखण्ड कार्यालय से धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता रथ को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा अन्य पदाधिकारियों ने रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं धान अधिप्राप्ति केंद्रों की जानकारी देगा। पदाधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से बचें और केवल निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान की बिक्री करें, ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। प्रशासन द्वारा बताया गया कि जागरूकता रथ के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को धान अधिप्राप्ति योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वही अभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने प्रखण्ड क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति का गहनता से स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने अहम दिशा- निर्देश भी दिए। वही जिले में आयोजित जन्म दिवस सह- तिथि भोजन का जायजा लेने अपार समाहर्ता जेम्स सुरीन ने महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बिरकिट्टी स्थित विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के पढ़ाई की गुणवत्ता पर जोर दिया। मौके पर बीपीआरओ व बीपीओ रिजवान फारुकी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button