सिंगरौली

गोदवाली पंचायत में पेयजल के नाम पर 20 हजार रुपये के घोटाले का आरोप, बिना सील का बिल पास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले की ग्राम पंचायत गोदवाली में सरपंच पर पंचायत फंड के दुरुपयोग का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पेयजल व्यवस्था के नाम पर 20 टैंकर पानी की आपूर्ति दर्शाकर पंचायत निधि से 20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में टैंकर से पानी की कोई आपूर्ति नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, यह भुगतान मां गंगा इंटरप्राइजेज के नाम से किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित फर्म के पास खुद का टैंकर ही नहीं था, इसके बावजूद बिल पास कर भुगतान कर दिया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि बिना सील और वैध प्रमाण वाले बिल को पंचायत स्तर पर स्वीकृत कर लिया गया।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब गांव में टैंकर से पानी आया ही नहीं, तो फिर पंचायत फंड से इतना बड़ा भुगतान किस आधार पर किया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और इसे पंचायत फंड के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन से की है और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल संबंधित सरपंच या पंचायत प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button