बिजनौर

जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों सहित ईवीएम सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।
तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी से सुरक्षा कार्मिकों ने विद्युत आपूर्ति के बारे में शिकायत करते हुए बताया कि वीवी पेट स्ट्रांग भवन में ग्रामीण फीडर से कनेक्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बहुत कम की जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वीवी पेट वेयरहाउस का कनेक्शन शहरी फीडर से किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि उनकी ओर से पत्र लिखवा कर संबंधित विभाग को प्रेषित कराएं ताकि वीवी पेट वेयरहाउस का विद्युत कनेक्शन शहरी फीडर से किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार,। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मोहम्मद सिद्दीकी तथा सपा से अख़लाक़ पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button