अमरोहा

दिल्ली कार ब्लास्ट में मृत अशोक के परिजनों ने शव अलीगढ़ मार्ग किनारे रखकर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अफसर 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 दिल्ली में सोमवार शाम कार ब्लास्ट में मृत अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी अशोक का शव मंगलवार सुबह गांव लाया गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से नाराज परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर के साथ मिलकर शव अलीगढ़ मार्ग किनारे रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी व सीओ दीप कुमार पंत मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए व मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भरोसा दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button