
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपज संगठन (पत्रकार एसोसिएशन) के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, धर्मेंद्र सभासद, राजेंद्र सिंह कश्यप, बाबूराम कश्यप एवं प्रेम कश्यप (अपलातून कश्यप) शामिल रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में महर्षि कश्यप को सृष्टि के महान सृजक के रूप में नमन करते हुए समाज के उत्थान एवं एकता पर बल दिया।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खचेडू कश्यप ने की, जबकि मंच संचालन विकास कश्यप द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सचिन कश्यप, अनिल कश्यप, जगत कश्यप, सोनू कश्यप, डॉ. महाराज सिंह कश्यप, चेतन कश्यप, सतपाल कश्यप, सतीश कश्यप, अभिषेक, कार्तिक कश्यप, अंकुश, धीरज, कपिल कश्यप एवं वेद प्रकाश कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पत्रकारों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
देर शाम तक चले इस भव्य आयोजन ने हस्तिनापुर की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता की एक सुंदर मिसाल पेश की।



