50 एकड़ भूमि की आवश्यकता पूर्ण होते ही उधवा को मिलेगा नया मेडिकल कॉलेज- विधायक
Udhwa to get new medical college as soon as 50 acres of land requirement is fulfilled: MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन जो बनकर तैयार है जिसका विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा निरीक्षण किए,निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ.उदय टुडू एवं मौजूद पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्ग से अस्पताल तक के एक सीधे रास्ते के लिए वार्ता की गई।साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एकड़ की भूमि उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने अंचलाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों से कहा की जमीन की उपलब्धता होती है तो उधवा में जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण की नींव रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि उधवा प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए नए सिरे से पद सृजित कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा,राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल से अलग कर उधवा को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिले हैं,और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी आवश्यकता के अनुरूप प्रतिनियुक्त एवं पदस्थापित होंगे।सड़क और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त होते ही नए वर्ष2026में अस्पताल का विधिवत शुभारंभ होगा और मरीज को इसका लाभ मिलेगा।



