अमरोहा

कोर्ट मैरिज के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरस।

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। जिसमें युवती का कहना है कि मैंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है।पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने वायरल वीडियो में बताया है कि उसकी उम्र 18 वर्ष है। वह अपने अच्छे बुरे का फैसला लेने में सक्षम है ।स्पष्ट कहा है कि उसने रूपचंद नामक युवक से कोर्ट में शादी की है। मैं स्वयं अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं ।वह मुझे भगाकर नहीं लाया युवती का दावा है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उसकी मां ने उसे मरने या घर से भाग जाने को कहा था। ताकि उनके पैसे बच सके। युवती ने पुलिस से निवेदन किया है कि उसके पति रूपचंद के परिजनों को बेवजह परेशान ना किया जाए।क्योंकि उन्हें इस विवाह की जानकारी नहीं थी ।युवती ने अपने और पति की जान को अपने परिजनों से खतरा बताया है। चेतावनी दी है कि यदि उन्हें कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार वाले होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button