साईबर ठगी करने वाले 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 विष्णुगढ थाना से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस के द्वारा साईबर अपराधिकर्मियों के विरूद्ध Zero Tolerance नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबध में दिनांक-01.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तकनीकी शाखा को प्रतिबिम्ब एप पर प्राप्त डेटा /शिकायत के आधार पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत मेलवारा के पास Escort Service के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन साईबर ठगी एवं ब्लैकमेलिंग (Sextortion) करने वाले एक गिरोह सक्रिय है,जो कुछ मोबाइल नंम्बरों के माध्यम से फर्जी वेबसाईटों पर विज्ञापन डालकर आजमनों को स्कोर्ट सर्विस का झॉसा देकर यूपीआई (UPI) डिजिटल माध्यमों से धन की ठगी करते है। इस संबंध में तकनीकी शाखा द्वारा ऑनलाईन फाईनेंसिएल फ्रॉड (UPI संबंधित फॉड) से संबंधित दर्ज शिकायत के संदिग्ध मोबाईल नम्बर का लोकेशन मी विष्णुगढ़ थानान्तर्गत ग्राम भेलवारा के पास होना पाया गया। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हेतु वैद्यनाथ प्रसाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विष्णुगढ़ के नेतृत्व विष्णुगढ़ थाना,प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत विष्णुगढ़ हजारीबाग रोड़ स्थित इंटर कॉलेज विष्णुगढ़ के पास पहुँचकर छापामारी के दौरान रात्रि करीब 01:00 बजे हजारीबाग की ओर से उजला रंग का KIA SONET कार में बैठे 06 लोगों को रोका गया जिन्हें तलाशी करने के क्रम में उनकी गतिविधि संदिग्ध होने जैसे लगा इसके बाद पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन / जाँच हेतु थाना पर लाया गया। छापामारी टीम के द्वारा पकडाये अपराधकर्मियों का जा नाम पता पूछा गया तो (1) टिंकू रवानी, उम्र करीब 30 वर्ष पिता रामदेव रवानी,(2) इन्द्रदेव रवानी, उम्र 21 वर्ष, पे० रामदेव रवानी,
(3) कुन्दन कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पे० राजेश साव,(4) मन्नु कुमार साव-उम्र 22 वर्ष पे० मनोज साव,(5) सुरज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता संतोष साव, सभी 05 पाँचों साकिन नावाडीह, थाना विष्णुगढ, जिला हजारीबाग। (6) सुमित कुमार वर्मा, उम्र०-19 वर्ष, पे०-लालमोहन रवानी, सा०-गोमिया,थाना-गोमिया, जिला बोकारों वर्तमान पता नावाडीह, थाना विष्णुगढ, जिला हजारीबाग। बताया इन सभी के पास से 1. KI A Sonet कार-01 पीस विभिन्न कंपनी के मोबाईल-12 अदद् (प्रतिबिम्ब एप्प में पंजीकृत मोबाइल सीम कार्ड-23 पीस। विभिन्न बैंको का डेबिट कार्ड-10 पीस। बरामद किया गया। इनलोगों के द्वारा साईबर ठगी में प्रयुक्त किये जा रहे कई मोबाइल फोन,विभिन्न सीम कार्ड,अन्य बैंकों के डेबिट कार्ड तथा साईबर ठगी में प्रयुक्त डिजिटल साक्ष्य बरामद किया गया। इस संदर्भ में विष्णुगढ़ थाना काण्ड संख्या-01/26, दिनांक-02.01.2026, धारा-319(2)/318 (4)/316(2)/61 (2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 (C)/66(D)/67 IT Act के तहत काण्ड दर्ज कर सभी अपराधकर्मियों को न्याययिक हिरासत में भेजी जा रही है। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से वैद्यनाथ प्रसाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विष्णुगढ पु०नि० सपन कुमार महथा पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, विष्णुगढ़। पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, विष्णुगढ़ थाना। पु०अ०नि० रतन मण्डल विष्णुगढ़ थाना। तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी।विष्णुगढ़ थाना सशस्त्र बल शामिल थे।


