खैरथल

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सात दिवसीय राष्टीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत का गायन किया। डॉ दीपक कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने योग एवं जुंबा किया। लेखाधिकारी मनोज गुप्ता ने स्वयंसेवकों को योगासन कराए। शिविर में स्वयंसेवकों को कुछ रोचक खेल भी खिलाए गए जिसके बाद श्रमदान करते हुए कॉलेज कैंपस की साफ सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् रमेश चंद गुप्ता का स्वागत किया। पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे रमेश चंद गुप्ता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने संपूर्ण महाविद्यालय की तरफ से अतिथि रमेश चंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्टाफ सदस्य मीठालाल रैगर ने भी स्वयंसेवकों को एनएसएस से मिलने वाले अनुभव को साझा किया। सांस्कृतिक सत्र में दीपक, कामिया, मुस्कान, कोमल,  हीना, प्रीति, मोनिका, सोनी, मनीष ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न कविताएं एवं भाषण दिए। नेहा एवं मनीषा ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button