बेतुल
महिला बाल विकास की विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक सम्पन्न
कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
बैतूल। महिला बाल विकास विभाग की विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक मंगलवार 19 अगस्त को महिला बाल विकास कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, संविदा कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रेषित किए गए। सुझावों में प्रमुख रूप से यह बात सामने रखी गई कि सेवा के दौरान यदि किसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का आकस्मिक निधन हो जाता है तो उसे विभाग की ओर से ग्रेच्यूटी की राशि प्रदाय की जाए। इसके साथ ही अन्य कर्मचारी वर्ग की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया। विभागीय परामर्श दात्री समिति की इस बैठक को लेकर कर्मचारियों में उम्मीद की किरण जगी है कि उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


