झुंझुनू

सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत चंवरा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। ग्राम पंचायत के आईटी केंद्र में गुरुवार को सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह कुड़ी, अतिरिक्त विकास अधिकारी पूर्णाराम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी रवि कुमार मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी कमलेश कुमार, बीएसओ राकेश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय कुमावत, गिरदावर सुनीता, पटवारी ओम प्रकाश, सरपंच धर्मराज सैनी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर निशा गुर्जर, पशुपालन विभाग के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, विद्युत निगम के जेईएन मुकेश जाखड़, कृषि विभाग से रघुवीर सिंह यादव, सामाजिक न्याय विभाग से सुनीता ढाका, महिला एवं बाल विकास विभाग से दिव्या शर्मा, जलदाय विभाग से कजोड़ मल सैनी, आयुर्वेद विभाग से डॉ दिनेश बुगलिया सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।  सभी विभागों के कार्मिकों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी ग्रामीणों को दी। नोडल अधिकारी सुमन सोनल ने पट्टा वितरण, ममता कार्ड, मंगला पशु बीमा कार्ड वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। सरपंच धर्मराज सैनी ने शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा करवाया। सरपंच सैनी पूरे दिन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button