झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग को लेकर झुंझुनूं में किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। कस्बे के मंडावा मोड़ के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा पदाधिकारियों की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था, लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा धरातल पर तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरू नहीं किया गया है। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव रितू गढ़वाल एवं जिला सचिव विमला नूनियां ने जाट समाज के उत्थान के लिए सरकार से मांग उठाई है कि सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देकर विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित करें, जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिला राहड़, उपाध्यक्ष शारदा देवी, सरोज बिजारणियां, मंजू देवी, मुकेश देवी, मनिषा, विमला खीचड़, प्रिती व मुकेश पूनियां सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।



