मुरादाबाद
सड़क हादसे में मासूम की मौत, हाईवे पर ऑटो ने मारी टक्कर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। थाना कुंदरकी क्षेत्र के भीकमनपुर गांव में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान इंतेज़ार की बेटी नाबिया के रूप में हुई है, जो कक्षा 3 की छात्रा थी। हादसे के समय वह अपने चाचा जुल्फिकार के साथ आरब को देखने जा रही थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची दूर जाकर गिरी
जानकारी के अनुसार, नाबिया और उसके चाचा जैसे ही मुरादाबाद-आगरा हाईवे को पार कर रहे थे, उसी दौरान कुंदरकी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाबिया दूर जाकर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले करने की तैयारी की, लेकिन मृतका के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया



